अफगानिस्तान भारत के साथ व्यापारिक संबंध रखना चाहता हैं: तालिबान

दोहा: तालिबान ने पहली बार संकेत दिया है कि वह भारत अफगानिस्तान संबंध बरकरार रखना चाहता है। कतर में तालिबान का नेतृत्व करनेवाले एक सदस्य ने कहा है कि, भारत इस उपमहाद्वीप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा है कि, तालिबान भारत के साथ पहले की तरह ही अफगानिस्तान के ‘सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक और व्यापारिक संबंध’ को जारी रखना चाहता है। तालिबान की तरफ़ से यह संकेत काफ़ी अहम है।

तालिबान और पाकिस्तान दोनों अफगानिस्तान की पूर्ववर्ती सरकार के साथ भारत के संबंधों को लेकर असहज रहे थे। जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो चीन ने भी तालिबान के क़रीब जाने की कोशिश की। भारत भी अफगानिस्तान की हर घटना पर पैनी नजर रख रहा हैे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here