कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल: एक दिन में 49,310 मामलें दर्ज

नई दिल्ली: भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया, जिसकें तहत 49,310 कोरोनो वायरस मामलें रिपोर्ट दर्ज किये गये। देश में अब कुल COVID-19 पॉजिटिव केस 12,87,945 हैं, जिनमें 4,40,135 सक्रिय मामले, और 8,17,209 ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 740 मौतों के साथ, कुल मृतकों का आंकड़ा 30,601 तक पहुंच गया।

महाराष्ट्र में अब तक 3,47,502 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जो देश के अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक हैं। तमिलनाडु से अब तक कुल 1,92,964 मामले सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में 1,27,364 कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here