चीनी मिल में टावर से गिरकर मजदूर की मौत

बलरामपुर: चीनी मिल में टावर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मृत्युंजय यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी धर्मपुरकरन देवरिया बलरामपुर चीनी मिल में टावर पर काम कर रहा था।

दैनिक भास्कर, काम करते समय वह अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे के बाद मिल कर्मियों में हड़बड़ी मच गई। मिल कर्मियों द्वारा उसे बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here