पिपराईच चीनी मिल के पेराई सत्र का योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारम्भ; उपलब्ध होगा 8,500 रोजगार

लखनऊः मा. गन्ना मंत्री, श्री सुरेश राणा के अनुरोध पर मा. मुख्यमंत्री उ.प्र., योगी आदित्यनाथ द्वारा निगम क्षेत्र की चीनी मिल पिपराईच (गोरखपुर) के लोकार्पण एवं पेराई कार्य प्रारम्भ करने हेतु सहमति प्रदान की गयी है। उल्लेखनीय है कि, गन्ना किसानों की गन्ना आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश के निगम क्षेत्र की बंद चीनी मिल पिपराईच (गोरखपुर) में 5000 टी.सी.डी. क्षमता की नई मिल स्थापित की गयी है जो 7500 टी.सी.डी. तक विस्तारित हो सकती है। इस चीनी मिल में 27 मेगावाट क्षमता के बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना का कार्य भी पूर्ण हो चुका है तथा समस्त ट्रायल आदि कार्य भी किये जा चुके हैं।

पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिल पिपराईच (गोरखपुर) द्वारा इस पेराई सत्र के प्रारम्भ से ही पूर्ण क्षमता पर पेराई कार्य किया जायेगा, जिससे मिल क्षेत्र के लगभग 30,000 हजार गन्ना किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति करने में सुविधा होगी। पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिल द्वारा लगभग 60 लाख कुन्टल गन्ने की पेराई सम्भावित है जिससे लगभग 6.25 लाख कुन्टल चीनी का उत्पादन होगा। इन परियोजनाओं से लगभग 8500 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त कोजनरेशन प्लाण्ट से विद्युत का निर्यात किया जायेगा जिससे चीनी मिल को लगभग रू.30 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने की सम्भावना हैं। पिपराईच (गोरखपुर) में नई चीनी मिल की स्थापना क्षेत्र में गन्ना किसानों की आर्थिक समृद्धि बढाने एवं गन्ना किसानों की आय दोगुनी करने में सार्थक सिद्ध होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मा. गन्ना मंत्री, श्री सुरेश राणा ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि, मा. मुख्यमंत्री उ.प्र. के कर कमलों से पिपराईच चीनी मिल का लोकार्पण एवं पेराई सत्र का शुभारम्भ दिनांक 17 नवम्बर, 2019 को 12 बजे किया जायेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here