जिम्बाब्वे : गन्ने के दाम घटाने से चीनी उद्योग संकट में; टोंगाट हुलेट पर किसानों का फूटा गुस्सा

हरारे : जिम्बाब्वे का चीनी उद्योग एक बार फिर बड़े संकट की ओर बढ़ता दिख रहा है। गन्ना किसानों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है और आरोप लगाया है कि चीनी कंपनी टोंगाट हुलेट ने गन्ने के खरीद मूल्य में भारी कटौती कर दी है तथा गन्ने की आपूर्ति भी रोक दी है। किसानों का कहना है कि, इससे हिप्पो वैली, ट्रायंगल और म्कवासाइन क्षेत्रों में हजारों किसानों और मजदूरों की आजीविका खतरे में पड़ गई है।

विवाद की जड़ 2026 सीजन के लिए घोषित अस्थायी गन्ना खरीद मूल्य है, जिसे घटाकर 61.83 अमेरिकी डॉलर प्रति टन कर दिया गया है, जबकि पिछले सीजन में यह 71 डॉलर प्रति टन था। किसानों का कहना है कि, ईंधन, उर्वरक और मजदूरी की बढ़ती लागत के बीच यह कटौती असहनीय है। 13 मई 2026 को लोवेल्ड किसान प्रतिनिधि एडमोर ह्वारेरे ने कृषि, मशीनीकरण एवं जल संसाधन विकास मंत्री मासुका को पत्र लिखकर तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ह्वारारे ने चेतावनी दी कि मूल्य विवाद और गन्ना आपूर्ति रोकने के फैसले से लोवेल्ड क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को झटका लगेगा और जिम्बाब्वे के विजन 2030 के लक्ष्य प्रभावित होंगे।उन्होंने कहा, देश की रणनीतिक फसल गन्ना अब उत्पादन श्रृंखला में मौजूद आर्थिक बाधाओं के कारण खतरे में है।पत्र में बताया गया कि किसानों ने पहले कभी गन्ने की कीमत को लेकर सरकारी हस्तक्षेप की मांग नहीं की थी, लेकिन मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं। किसानों के अनुसार, 50 किलो यूरिया खाद की कीमत 31 डॉलर से बढ़कर 45 डॉलर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 1.14 डॉलर प्रति लीटर से बढ़कर 2.07 डॉलर प्रति लीटर पहुंच गई है।

किसानों ने आरोप लगाया कि, जब खेती की लागत तेजी से बढ़ रही है, उसी समय मिल कंपनी ने गन्ने के दाम घटा दिए हैं। उनका कहना है कि, इससे किसान पूरी तरह बर्बाद हो सकते हैं और पिछले वर्षों में हुए आर्थिक सुधार भी प्रभावित होंगे।यह विवाद जिम्बाब्वे के चीनी उद्योग में लंबे समय से चली आ रही असमानताओं को भी उजागर करता है, जहां टोंगाट हुलेट मिलिंग ढांचे, गन्ना खरीद और मूल्य निर्धारण प्रणाली पर लगभग पूरा नियंत्रण रखती है।किसान इस बात से भी नाराज हैं कि कंपनी ने केन परचेज एग्रीमेंट (सीपीए) प्रणाली के तहत गन्ने की आपूर्ति एकतरफा रोक दी, जबकि किसानों से इस पर कोई चर्चा नहीं की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here