महाराष्ट्र में अब तक हुआ 105 लाख टन चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में चीनी मिलें पेराई सत्र के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इस सीजन रिकॉर्ड चीनी उत्पादन होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 10 मार्च 2022 तक राज्य में 7 चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। फिलहाल कोल्हापुर विभाग से 7 चीनी मिल बंद हुई है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 10 मार्च, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1018.96 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 1051.75 लाख क्विंटल (105 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.32 प्रतिशत है।

इस सीजन महाराष्ट्र चीनी उत्पादन के साथ साथ चीनी रिकवरी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी कोल्हापुर विभाग में दर्ज की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here