महाराष्ट्र के सोलापुर विभाग में हुआ 161 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र सुचारु रूप से शुरू है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 03 फरवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 748.85 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 755.16 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.08 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 46 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 03 फरवरी, 2022 तक 177.76 लाख टन गन्ना पेराई कर 161.51 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here