2021-22 सीजन: महाराष्ट्र बन सकता है भारत का सबसे बड़ा चीनी उत्पादन राज्य

मुंबई: पिछले तीन वर्षों में संतोषजनक वर्षा के कारण गन्ने का रकबा बढ़ने से महाराष्ट्र में 2021-22 सीजन में अब तक का सबसे बड़ा चीनी उत्पादन होने की उम्मीद है। राज्य में 2021-22 सीजन में उत्पादन 11.2 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो देश में सबसे अधिक होने का अनुमान है। महाराष्ट्र के निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तर प्रदेश (यूपी) में 11.1 मिलियन टन उत्पादन की उम्मीद है।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र हमेशा चीनी उत्पादन में यूपी से आगे रहा था, लेकिन 2016-17 के बाद से उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया था, जिसमें विभिन्न कारक शामिल थे। लेकिन इस साल फिर से, महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में यूपी से आगे निकलने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की हाल ही में हुई बैठक में पेश किए गए अनुमानों के मुताबिक चीनी आयुक्त कार्यालय ने बंपर उत्पादन का अनुमान लगाया है।मुख्यमंत्री ठाकरे के सामने प्रस्तुति में कहा गया है कि, गन्ने खेती के तहत क्षेत्र 20-21 में 1.14 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 1.23 मिलियन हेक्टेयर हुआ है। इससे 1,096 लाख टन की अनुमानित पेराई से 11.2 मिलियन टन का उत्पादन होगा। 2018-19 में महाराष्ट्र का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन 10.72 मिलियन टन दर्ज किया गया है, जब खेती का रकबा 1.16 मिलियन हेक्टेयर था। 2021-22 में 190 से अधिक चीनी मिलें पेराई में हिस्सा लेने की उम्मीद है।अपने इतिहास में सबसे अधिक उत्पादन के अलावा, महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में अपने निकटतम प्रतिस्पर्धी राज्य उत्तर प्रदेश से आगे निकलने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here