महाराष्ट्र में अब तक हुआ 418 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन; चीनी रिकवरी 9 प्रतिशत के पार

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में पिछले सीजन के मुकाबले गिरावट नजर आ रही है। पिछले सीजन के मुकाबले 04 जनवरी, 2024 तक महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में 90.86 लाख क्विंटल (9.86 लाख टन) की गिरावट आयी है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 04 जनवरी, 20243 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 97 सहकारी एवं 100 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 463.19 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 418.66 लाख क्विंटल (41.86 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.04 प्रतिशत है।

पिछले सीजन में इसी समय 201 चीनी मिलें शुरू थी और उन्होंने 540.6 लाख टन गन्ना पेराई कर 509.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 47 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 04 जनवरी, 2024 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 100.83 लाख टन गन्ना पेराई कर 83.93 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.32 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे कम अमरावती और नागपुर विभाग में चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया है। अमरावती और नागपुर विभाग में प्रत्येक 3 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here