महाराष्ट्र में 20 जनवरी तक हुआ 548.55 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

मुंबई: देश में गन्ना पेराई सत्र जोरो से शुरू है। महाराष्ट्र में भी चीनी मिलें इस सीजन समय से शुरू होने पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 20 जनवरी, 2021 तक 182 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू कर दिया गया है। राज्य में 560.36 लाख टन गन्ने का पेराई कर 548.55 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 9.79 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में इस सीजन ज्यादा गन्ना उपलब्धता और समय से पेराई सत्र शुरू होने के कारण पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा चीनी उत्पादन होने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में भी चीनी मिलें अच्छे से प्रदर्शन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here