पाकिस्तान द्वारा 100,000 टन चीनी खरीद के लिए अंतर्राष्ट्रीय निविदा जारी…

कराची, पाकिस्तान: पाकिस्तान में बढती चीनी कीमतों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीनी आयात करने का फैसला किया है। जिसके चलते पाकिस्तान ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (TCP) ने 100,000 टन सफेद चीनी खरीदने के लिए एक नई अंतर्राष्ट्रीय निविदा जारी की है। निविदा सितम्बर 8 को बंद हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले पाकिस्तान द्वारा 300,000 टन चीनी खरीद की निविदा दी गई जो अगस्त में खत्म हुई, लेकिन चीनी की कोई खरीदारी नहीं की गई। स्थानीय उत्पादन खपत स्तर से नीचे गिरने के कारण पाकिस्तानी सरकार ने 28 जुलाई को 300,000 टन चीनी आयात करने की अनुमति दी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here