युगांडा से केन्या खरीदेगा चीनी: राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी

नैरोबी/कम्पाला: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने कहा कि, केन्याई सरकार ने युगांडा से अधिशेष चीनी आयात करने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। युगांडा में 220,000 टन की अधिशेष चीनी है। मुबेन्दे में हुई बैठक में मुबेन्दे, कसंदा, किबोगा, क्यान्वन्ज़ी और मिताना जिलों के नेता शामिल थे। युगांडा पूर्वी अफ्रीका में एकमात्र ऐसा देश है, जिसमें अधिशेष चीनी है। उन्होंने कहा कि,हम 600,000 टन का उत्पादन करते हैं और 380,000 टन की खपत करते हैं।

मुसेवेनी ने कहा की, में केन्या का धन्यवाद करना चाहता हूं, जो हमारी अधिशेष चीनी खरीदने के लिए राजी हो गये है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि, केन्या द्वारा कितनी अधिशेष चीनी को खरीदा जाएगा। राष्ट्रपति मुसेवेनी ने बताया की, हम तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। मुसेवेनी ने कहा कि, उनकी एकमात्र चिंता विदेशी निवेशकों द्वारा उत्पादित माल और वस्तुओं के लिए एक बाजार की तलाश करना है, जिन्होंने 1986 से लगभग 5,000 कारखानों की स्थापना की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here