गन्ना तौल में देरी से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन…

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गन्ना सीजन अपने चरम पर है, लेकिन उसके साथ साथ किसानों का आरोप है की उन्हें कई परेशानीयों का सामना भी करना पड़ रहा है।अब मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र माहनपार बघौली पर गन्ना तौल न होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसान अवधेश चौधरी, जगदीश राय, शिवकुमार चौधरी, धीरज चौधरी, शोभनाथ चौधरी, रामू, बलिराम चौधरी, रामनाथ, रामचरन, इंद्रजीत, रामभुज चौधरी ने आरोप लगाया कि, गन्ने का तौल 24 घंटे में हो जाना चाहिए, लेकिन एक सप्ताह बाद भी तौल नहीं किया जा रहा है। इससे ट्रॉली में गन्ना सूख रहा है, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। गन्ना तौल की रफ्तार बेहत धीमी है। किसानों ने कहा कि मिल से अनुबंध के अनुसार गन्ने का तौल 24 घंटे में होना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here