किसानों ने की गत व चालू वर्ष के पेराई सत्र के भुगतान की मांग

नानौता (सहारनपुर): उत्तर प्रदेश के कई चीनी मिलों के सामने बकाया भुगतान की समस्या खड़ी हुई है। किसानों का कहना है की भुगतान में देरी से उन्हें आर्थिक परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय किसान संगठन ने किसान मिल द्वारा पिछले सीजन व शुरू सत्र के गन्ना भुगतान की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष अजब सिंह व चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन चौधरी कंवर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने किसान सहकारी चीनी मिल पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने किसानों को ब्याज सहित बकाया भुगतान करने की मांग की। चीनी मिल के मुख्य अभियंता संदीप गुप्ता व सीसीओ आरसी शर्मा ने कहा कि, मिल द्वारा शत प्रतिशत गन्ना भुगतान के प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बकाया गन्ना भुगतान किया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here