केंद्र सरकार द्वारा जनवरी 2021 के लिए 20 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 31 दिसंबर, 2020 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जनवरी के लिए देश के 550 मिलों को चीनी बिक्री का 20 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा दिसंबर 2020 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर जनवरी 2020 की तुलना में इस बार 2 लाख टन कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने जनवरी 2020 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार की धारणा सकारात्मक रहने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here