केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर 2020 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 27 नवंबर को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने दिसंबर के लिए देश के 550 मिलों को चीनी बिक्री का 21.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा नवंबर 2020 के लिए 22.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर दिसंबर 2019 की तुलना में इस बार का कोटा समान है। सरकार ने दिसंबर 2019 के लिए 21.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक चीनी के MSP में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं होती है, तब तक बाजार में स्टॉकिंग की संभावना देखी जा सकती है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here