भारत में कोरोना मरिजों की संख्या में उछाल, 16,738 नए covid-19 मामले दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि, पिछले 24 घंटों में देश में covid-19 के 16,738 नए मामले और 138 मौतें हुई हैं। नए मामलों के साथ, देश में कोरोना वायरस मरिजों का आंकडा 1,10,46,914 तक पहुंच गया है, जिसमें 1,51,708 सक्रिय मामले और 1,07,38,501 डिस्चार्ज शामिल हैं।

मरने वालों की कुल संख्या 1,56,705 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार शाम तक 2,63,224 सत्रों के माध्यम से कुल 1,23,66,633 वैक्सीन खुराक दी गई है। इसमें 65,24,726 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली। 14,81,754 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों ने दूसरी खुराक ली है, साथ ही 43,60,153 फ्रंटलाइन वर्कर्स जिन्हें पहली खुराक दी गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here