बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 15 नवंबर से होगा शुरू

बाजपुर, उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई है। उत्तराखंड शुगर्स के एमडी उदयराज सिंह ने चीनी मिल का निरीक्षण किया, और उन्होंने अधिकारियों से 15 नवंबर तक मिल शुरू करने के निर्देश दिये।

हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मिलों को समय से चलाने के लिये सरकार और प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कर दिया गया है। बाजपुर चीनी मिल की मशीनरी पुरानी है इसको रिपेयर करने में कुछ समय लग रहा है, लेकिन 15 नवंबर तक हर हाल में मिल को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर चीफ इंजीनियर आरके सेठ, जीएम कैलाश टोलिया, सीसीटो डा0 राजीव आसवानी प्रबंधक अतुल चौहान, चीफ इंजीनियर अभिषेक आदि रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here