उत्तराखंड: चीनी मिल को PPP मोड पर नहीं देने की मांग के लिए कांग्रेस का धरना

ऊधम सिंह नगर : बाजपुर चीनी मिल के पीपी मोड को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक हो गई है। बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सीएम के नाम एसडीएम डॉ.अमृता शर्मा को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाजपुर चीनी मिल को PPP मोड पर नहीं देने, बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के छीने गए भूमिधरी अधिकारों को तत्काल वापिस करने, किसानों को एमएसपी गारंटी दिए जाने, चीनी मिल श्रमिकों को तत्काल वेतन दिए जाने, चीनी मिल नवंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू करने आदि मांगें शामिल हैं। धरने के दौरान आंदोलनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here