उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी ने कहा अगर सत्ता में आये तो गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा

लखनऊ :कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कई वादे किए। प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस 20 लाख नौकरियां देगी और हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग हब होगा। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, कांग्रेस विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी, और सत्ता में आने के बाद युवाओं को 20 लाख रोजगार देंगे। प्रियंका ने आगे कहा, उर्वरक की भारी कमी के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका ने वादा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो धान और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, गन्ना किसानों का सारा बकाया चुकाने में केवल ₹4,000 करोड़ की जरूरत है। मोदी ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच 8,000 करोड़ रुपये में निजी विमान खरीदा था। केंद्र सरकार संसद के सौंदर्यीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है, लेकिन किसानों का बकाया को चुकाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here