MSM Malaysia को Coca-Cola कंपनी से RM290 मिलियन के चीनी आपूर्ति का मिला कॉन्ट्रैक्ट…

कुआलालंपुर: MSM मलेशिया होल्डिंग्स Bhd की सहायक, MSM Prai Bhd (MSM Prai) ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन दोनों के लिए कोका-कोला कंपनी (Coca-Cola) के साथ लगभग RM290 मिलियन मूल्य की परिष्कृत चीनी आपूर्ति अनुबंध (refined sugar supply contract) हासिल किया है। रिफाइंड चीनी उत्पादक MSM मलेशिया ने एक बयान में कहा कि, अनुबंध ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में मलेशिया के अग्रणी और पसंदीदा रिफाइंड चीनी उत्पादक के रूप में कंपनी की जगह मजबूत कर दी है।

समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद फीजल सैयद मोहम्मद ने कहा कि, दुनिया का सबसे मूल्यवान शीतल पेय ब्रांड कोका-कोला का आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने का अवसर ‘MSM’ के निर्यात ब्लूप्रिंट का हिस्सा है। उन्होंने कहा, इस उपलब्धि ने ‘MSM’ समूह को 2021 में एक बदलाव हासिल करने और पूरे क्षेत्र में व्यापक बाजारों में ‘MSM’ के विस्तार को तेज करने के लिए बढ़ावा दिया है। ‘MSM’ ने कहा कि, कंपनी दस साल से अधिक समय से कोका-कोला को घरेलू स्तर पर सेवा दे रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here