मिस्र के सामने चीनी आपूर्ति का संकट

कैरो : मिस्र के घरेलू बाजार में सफेद चीनी की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में 1 टन सफेद चीनी की कीमत 16,750 मिस्र पाउंड (682 अमेरिकन डॉलर) तक पहुंच गई है। खुदरा दुकानों में, लोकप्रिय अल-डोहा चीनी के एक पैक (1.1-1.6 पाउंड) की कीमत बढ़कर 23 मिस्र पाउंड ($ 0.94) हो गई, जबकि कम गुणवत्ता वाले ब्रांडों की कीमत 18 पाउंड और 21 पाउंड हुई है। मिस्र में नहर चीनी कंपनी ने बीट की पेराई शुरू की है, और यह मिल 900,000 टन से अधिक चीनी के अपेक्षित वार्षिक उत्पादन के साथ दुनिया की सबसे बड़ी मिल है। लेकिन फिर भी देश के घरेलू बाजारों में चीनी की किल्लत हुई है। मिस्र के बाजार में उत्पादन और खपत की मात्रा के बीच लगभग 600,000 टन चीनी का अंतर बना हुआ है, क्योंकि मिस्र में सफेद चीनी का उत्पादन लगभग 2.6 मिलियन टन होता है, जबकि सालाना खपत लगभग 3.2 मिलियन टन है।

जानकारों के अनुसार, मिस्र में चीनी संकट बाजार में आपूर्ति की कमी और अमेरिकी डॉलर की कमी के कारण बंदरगाहों से कच्ची चीनी के शिपमेंट नहीं होने का परिणाम है। साथ ही यूक्रेन में कोरोनवायरस महामारी और रूस के युद्ध के परिणामस्वरूप शिपिंग और आयात में वैश्विक समस्याओं से समस्या और बढ़ी है। मिस्र के चैंबर ऑफ फूड इंडस्ट्रीज में शुगर डिवीजन के प्रमुख हसन अल-फंडी ने कहा की, चीनी की कीमत में वर्तमान वृद्धि आपूर्ति की कमी के कारण है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here