बीसलपुर : उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन शुरू हो गया है, लेकिन बीसलपुर चीनी मिल अभी तक शुरू नहीं हुई है। मिल शुरू न होने से किसानों में काफी नाराजगी है, और नाराज किसानों ने बुधवार को मिल गेट पर किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसानों ने तीन दिन में अगर पेराई शुरू नहीं होने पर मिल के गेट पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है।आंदाोलन का नेतृत्व गुल्लू पहलवान ने किया।इस अवसर पर हरीश कुमार, लालाराम, शानू कुरैशी, अजमेरी, प्रेमपाल, रोहिताश समेत काफी लोग शामिल रहे।


















