दक्षिण अफ्रीकी चीनी उद्योग के सामने लोडशेडिंग का संकट

केप टाउन : दक्षिण अफ्रीका दैनिक बिजली कटौती से प्रभावित है, और चीनी उद्योग का अनुमान है कि अगर बिजली कटौती इसी तरह जारी रहती है तो उसे 70 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो सकता है। चीनी उद्योग पिछले कई सालों से संकट से घिरा है , और हाल के झटकों में विनाशकारी बाढ़ शामिल है, जो मुख्य चीनी उत्पादक प्रांत क्वाज़ूलू-नताल देखि गई। साथ ही चीनी उद्योग को 2018 के बाद से, चीनी टैक्स लगाने के कारण नुकसान उठाना पड़ा है, जिस टैक्स को स्वास्थ्य संवर्धन लेवी के रूप में जाना जाता है। पहले ही चीनी उद्योग में हजारों नौकरियां खो चुका है और अगर यह स्थिति जारी रहती है तो और नौकरियां खत्म होगी। 2022 में चीनी टैक्स में वृद्धि होनी थी, लेकिन वृद्धि को इस वर्ष के लिए टाल दिया गया था। इस साल के बजट में, इसे और दो साल के लिए टाल दिया गया था, इसलिए वृद्धि 2025 में लागू होगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here