जर्मनी में शुगर टैक्स लागू करने की जल्दबाजी का सॉफ्ट ड्रिंक उद्योग ने किया विरोध, कंपनियों ने तैयारी के लिए मांगा समय

बर्लिन : जर्मनी में वर्ष 2027 से शीतल पेय (सॉफ्ट ड्रिंक) पर शुगर टैक्स लागू करने के प्रस्ताव का पेय उद्योग ने कड़ा विरोध किया है। उद्योग का कहना है कि, सरकार की प्रस्तावित समय-सीमा बहुत कम है, जिससे कंपनियों को अपने उत्पादों में बदलाव करने और नए नियमों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

उद्योग संगठन ने जताई चिंता…

ChiniMandi WhatsApp Channel

जर्मन सॉफ्ट ड्रिंक एसोसिएशन (WAFG) ने कहा कि, यह प्रस्ताव सरकार की व्यापक वित्तीय नीतियों का हिस्सा है, लेकिन इसे लागू करने से पहले उद्योग को स्पष्ट दिशा-निर्देश और पर्याप्त तैयारी का समय दिया जाना चाहिए। संगठन का कहना है कि, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि शुगर टैक्स किन उत्पादों पर लागू होगा, इसका दायरा क्या होगा और टैक्स वसूली की प्रक्रिया कैसी होगी।

उत्पादों में बदलाव के लिए चाहिए समय…

WAFG के अनुसार, यदि 2027 से ही शुगर टैक्स लागू किया जाता है तो कंपनियों के पास अपने उत्पादों में चीनी की मात्रा कम करने और नए मानकों के अनुरूप बदलाव करने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचेगा। संगठन का मानना है कि पेय पदार्थों के फॉर्मूले (रेसिपी) में बदलाव एक लंबी प्रक्रिया है, जिसे जल्दबाजी में पूरा करना संभव नहीं है।

उद्योग से बिना चर्चा लिया जा रहा फैसला…

WAFG के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेटलेफ ग्रॉस ने कहा कि, प्रभावित उद्योगों से पूर्व चर्चा किए बिना इस तरह का नया कर लागू करना उचित नियामकीय प्रक्रिया नहीं है। उन्होंने कहा कि, नीति-निर्माता अच्छी तरह जानते हैं कि उत्पादों की रेसिपी बदलने में समय लगता है। ऐसे में जल्दबाजी से यह संदेश जाता है कि सरकार का उद्देश्य उद्योग को तैयारी का अवसर देने के बजाय अल्पकालिक कर राजस्व बढ़ाना है।

छोटे और मध्यम उद्योगों पर बढ़ेगा दबाव…

संगठन ने कहा कि नियमों को लेकर स्पष्टता नहीं होने से विशेष रूप से लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के सामने योजना बनाने में कठिनाई होगी। शुगर टैक्स के अलावा कंपनियों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं, अनुपालन प्रणाली और उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव जैसी अतिरिक्त चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

पहले ही घटा चुके हैं चीनी की मात्रा…

डब्ल्यूएएफजी ने बताया कि, पेय उद्योग पहले से ही जर्मनी की नेशनल रिडक्शन एंड इनोवेशन स्ट्रैटेजी (NRI) के तहत अपने उत्पादों में चीनी और कैलोरी की मात्रा कम करने की दिशा में काम कर रहा है। संगठन का दावा है कि उद्योग ने इस दिशा में अपने वादों को पूरा किया है। ऐसे में शुगर टैक्स लागू करने का प्रस्ताव उद्योग के लिए अप्रत्याशित है।

यूरोप में तेज हुई शुगर टैक्स पर बहस…

यूरोप के कई देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सरकारी राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से शुगर टैक्स पर चर्चा तेज हो गई है।ब्रिटेन, आयरलैंड और पुर्तगाल जैसे देशों में पहले ही चीनी की मात्रा के आधार पर पेय पदार्थों पर टैक्स लागू किया जा चुका है। इसके बाद कई कंपनियों ने अपने उत्पादों में चीनी की मात्रा कम करने और नए उत्पाद बाजार में उतारने की रणनीति अपनाई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here