गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 450 रुपये करना चाहिए: भारतीय किसान संघ

शामली: बढती महंगाई के कारण गन्ना लागत में बढ़ोतरी हुई है, और इसलिए गन्ना मूल्य में प्रति क्विंटल 450 रूपये की बढ़ोतरी करने की मांग भारतीय किसान संघ ने की है। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर तत्काल बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और आगामी सत्र के लिए गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की।

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को सौंपा।ज्ञापन में कहा है कि, गन्ने का मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाये। चीनी मिलों द्वारा जल्द से जल्द गन्ना बकाया का भुगतान किया जाये। साथ ही सरकार को किसानों को दिया हुआ फ्री बिजली का वादा पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर जिला मंत्री देशराज शर्मा, रामपाल सिंह, कुंवर वीर सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here