कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद से जनजीवन प्रभावित

बेंगलुरु : कर्नाटक बंद के कारण बंगलूरू एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन ठप हुआ। अब तक 44 उड़ानें रद्द की गई, जबकि राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी बस सेवाओं को रोक लगाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर किसान और कन्नड़ समर्थक संगठन एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस ने बताया कि, उन्होंने 12 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है। बस स्टैड पर भी प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की।

कर्नाटक सरकार द्वारा तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में राज्य में राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया। कन्नड़ समर्थक समूहों के एक व्यापक संगठन ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ द्वारा बुलाया गया बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे तक प्रभावी रहेगा। बेंगलुरु शहर पुलिस ने लोगों को पांच से अधिक लोगों की रैलियां या विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।शुक्रवार तड़के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बेंगलुरु से उड़ान भरने और उतरने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। जिनमें से 22 इनकमिंग और 22 आउटगोइंग थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here