उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र 2022-23 में औसत कार्य दिवस के बढ़ने से प्रतिदिन गन्ना पेराई में हुई वृद्धि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में औसत कार्य दिवस में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके कारण गन्ना किसानों के सारे उत्पाद सही समय पर मिलों द्वारा लिया जा रहा है।

गन्ना विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2022-23 में औसत कार्य दिवस के बढ़ने से प्रतिदिन गन्ना पेराई में वृद्धि हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आकड़ों के मुताबिक, गत 06 वर्ष में प्रदेश की चीनी मिलों के औसत कार्य दिवस में वृद्धि हुई है। पेराई सत्र 2016-17 में चीनी मिलों द्वारा औसत कार्य दिवस 138 था जो पेराई सत्र 2022-23 में बढ़ कर 162 दिवस हुआ। औसत कार्य दिवस वृद्धि से औसतन 7.89 लाख क्विंटल प्रति दिन अधिक हुई गन्ना पेराई।

राज्य में पेराई सत्र शुरू हो रहा है और इस सीजन में गन्ना विभाग सुनिश्चित करेगा की मिलों द्वारा पेराई सुचारु रूप से चले।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here