पेराई सत्र की तैयारी: उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों में मरम्मत का लगभग 74 प्रतिशत कार्य पूर्ण

उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में है और आने वाले कुछ दिनों में कई चीनी मिलों द्वारा पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।

गन्ना विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों में मरम्मत का लगभग 74% कार्य पूर्ण हो चूका है। चीनी मिलों में स्टेशनवार ट्रायल भी अन्तिम चरण में है। और पेराई सत्र 2023-24 हेतु सभी आवश्यक कार्यों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ट्विटर पर जानकारी साझा कर, गन्ना विभाग ने कहा की सभी 120 चीनी मिलों में किसानों को प्री-कैलेण्डर जारी किये जा चुके हैं और मिलों के सुचारु रूप से संचालन से कृषक रबी फसलों की समय से बुआई कर सकेंगे।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here