उत्तर प्रदेश: गन्ना किसान संस्थान के मुरादाबाद प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु 7.50 करोड़ रूपये का बजट जारी

उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो रहा है और साथ ही गन्ना विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है की राज्य के किसान को और भी ज्यादा प्रगतिशील बनाया जाए। इसके लिए गन्ना विभाग समय समय पर पहल करता रहता है।

ट्विटर पर साझा जानकारी के मुताबिक, गन्ना किसान संस्थान के मुरादाबाद प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु रु.7.50 करोड़ का बजट जारी किया गया है। संस्थान द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम, अन्तः प्रदेशीय अध्ययन आदि कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को प्रशिक्षित कर बनाया जायगा और भी अधिक स्मार्ट।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, गन्ना विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों में मरम्मत का लगभग 74% कार्य पूर्ण हो चूका है। चीनी मिलों में स्टेशनवार ट्रायल भी अन्तिम चरण में है। और पेराई सत्र 2023-24 हेतु सभी आवश्यक कार्यों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। गन्ना विभाग ने कहा की सभी 120 चीनी मिलों में किसानों को प्री-कैलेण्डर जारी किये जा चुके हैं और मिलों के सुचारु रूप से संचालन से कृषक रबी फसलों की समय से बुआई कर सकेंगे।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here