उत्तराखंड: गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

ऋषिकेश: उत्तराखंड में पेराई सीजन शुरू होने के बावजूद अभी तक राज्य सरकार द्वारा गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की गई है, जिससे किसानों में काफी आक्रोश है।संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी और नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों ने भाजपा सरकार की नीतियों को किसान विरोधी करार दिया। तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चे से जुड़े किसान संगठन के पदाधिकारी और किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।ताजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार किसानों को जागरूक कर रहे किसान नेताओं को निशाना बना रही है। किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि शुगर के पेराई सत्र को शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं। बावजूद अभी तक सरकार नया गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर सकी है। कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने कहा कि सरकार ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। इस मौके पर बलबीर सिंह, हरेंद्र बालियान, मनोहर सिंह सैनी, जाहिद अंजुम आदि शामिल रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here