प्रधानमंत्री तिरुवल्लूर के शिक्षित किसान की आधुनिक खेती से प्रभावित हुए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित भी किया।

इस कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रधानमंत्री ने तिरुवल्लूर के किसान श्री हरिकृष्णन का स्वागत ‘वणक्कम’ से किया। थिरु हरिकृष्णन को बागवानी और कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।

प्रधानमंत्री ने अच्छी शिक्षा के बाद खेती को अपनाने वाले शिक्षित किसान की सराहना की। वे किसान कल्याण से संबंधित अधिकांश सरकारी योजनाओं और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं। उन्होंने नैनो यूरिया की शुरूआत करने जैसी नवोन्वेषी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। वे खेती के लिए ड्रोन और अन्य आधुनिक तौर-तरीकों का उपयोग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आधुनिक तौर-तरीके अपनाने के लिए किसान की सराहना करते हुए कहा, ”सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है।”

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here