यूरोपीय संघ को यूक्रेनी चीनी आयात को सीमित करने की अन्य चीनी उत्पादक देशों की अपील

लंदन : यूरोपीय संघ ने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेनी चीनी पर आयात शुल्क हटा दिया, जिससे 2022-23 सीज़न में यूक्रेनी चीनी आयात में बहुत वृद्धि हुई। यह उछाल वर्तमान 2023-24 सीज़न में (अक्टूबर से सितंबर तक) और आगे जारी रहने की उम्मीद है। अब अफ्रीका, कैरेबियन और प्रशांत क्षेत्र के चीनी उत्पादक देशों ने यूरोपीय संघ को यूक्रेन से चीनी आयात की बाढ़ को सीमित करने की मांग की है। इन देशों ने दावा किया है की, यूक्रेनी चीनी आयात में वृद्धि उनके चीनी उद्योगों को नुकसान पहुंचा रही है।

ACP/LDC Sugar Industries Group ने यूरोपीय संघ से इस मुद्दे का समाधान खोजने का आह्वान किया। अफ्रीकी, कैरेबियाई और प्रशांत देशों के साथ-साथ समूह के सबसे कम विकसित देश विशेष व्यवस्था के तहत यूरोपीय संघ और ब्रिटेन को शुल्क मुक्त और कोटा मुक्त चीनी की आपूर्ति करने के पात्र हैं। इन देशों की पूरी सूची में बेलीज, बेनिन, डोमिनिकन गणराज्य, इस्वातिनी, फिजी, लाओस, मलावी, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सिएरा लियोन, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, तंजानिया, टोगो, जाम्बिया और जिम्बाब्वे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here