गन्ना विभाग लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ना प्रजाति को-0238 को रिप्लेस करने में जुटा

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: पिछले कुछ सालों से को-0238 प्रजाति किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। लाल सड़न रोग से इस प्रजाति के गन्ना उत्पादन में भारी गिरावट देखी जा रही है। उत्पादन में गिरावट से किसानों की आय पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। को-0238 प्रजाति से परेशान किसानों को प्रजाती में बदलाव करके गन्ना विभाग राहत देने की कोशिश कर रहा है। गन्ना विभाग लाल सड़न रोग से प्रभावित गन्ना प्रजाति को-0238 को रिप्लेस करने में जुटा गया है।

बसंत कालीन गन्ना बुवाई में 19577 हेक्टेयर नई प्रजातियों की बुवाई के लिए किसानों में जागरूकता की जा रही है। जनपद को शोध केंद्रों से नई प्रजातियां का 2010 क्विंटल बीज आवंटित हुआ है, साथ ही जिले में करीब 19 लाख क्विंटल बीज को भी आरक्षित किया गया है। जनपद में 19577 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गन्ना विभाग का को-0238 के स्थान पर कोशा-13235, कोलख-14201, को-15023 आदि प्रजातियों की बुआई पर जोर दे रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here