मिस्र सरकार 2024 में 1 मिलियन टन चीनी का आयात करेगी

काहिरा : मिस्र सरकार ने घोषणा की कि, वह 2024 में दस लाख टन चीनी का आयात करेगी और स्थानीय बाजार में होने वाली कमी को पूरा करने के लिए इसे ज्यादातर रियायती कीमतों पर पेश किया जाएगा।

हालही में General Authority for Supply Commodities (GASC) ने 50,000 टन कच्ची गन्ना चीनी आयात के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदा जारी की है। निविदा में कहा गया है कि, इस ऑफर की अंतिम तिथि शनिवार, 9 मार्च है, और चीनी का आगमन 15-30 अप्रैल और/या 1-15 मई निर्धारित किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

स्थानीय चीनी की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के प्रयास में, मिस्र के आपूर्ति और आंतरिक व्यापार मंत्रालय ने अधिकतम तीन व्यक्तियों वाले पारिवारिक राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति एक किलोग्राम अतिरिक्त चीनी जोड़ने की भी घोषणा की थी। इसके अलावा, चार या अधिक व्यक्तियों वाले परिवारों को उनके राशन कार्ड पर दो किलोग्राम अतिरिक्त चीनी मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here