हापुड़: ब्रजनाथपुर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त; सिंभावली चीनी मिल भी जल्द होगी बंद

हापुड़ : ब्रजनाथपुर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो गया। आपको बता दे की, मिल ने करीब 52.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की, लेकिन पिछले साल के मुकाबले मिल को करीब चार लाख क्विंटल गन्ना कम मिला है। सिंभावली चीनी मिल भी 31 मार्च तक चलने की संभावना है, क्योंकि अब क्षेत्र का गन्ना लगभग खत्म हो चुका है। सिंभावली चीनी भी संभवत 31 मार्च तक चलने की संभावना है।

ब्रजनाथपुर चीनी मिल के केन हेड, ब्रह्म सिंह ने कहा कि, क्षेत्र के किसानों ने गन्ना मिल पर सप्लाई कर दिया है, तीन नोटिस देने के बाद ब्रजनाथपुर चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त कर दिया गया है। इस सत्र में करीब 52.50 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई है। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर भी मिल प्रबंधन काफी सकारात्मक है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here