नाइजीरिया: डांगोटे शुगर के चीनी उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रयास तेज

अबुजा : नाइजीरिया सरकार ने 2012 में शुरू किए गए राष्ट्रीय चीनी मास्टर प्लान के अलावा, डांगोटे शुगर रिफाइनरी (DSR) ने स्वयं का मास्टर प्लान तैयार किया है, ताकि नाइजीरिया अपने व्यापक राष्ट्रीय चीनी लक्ष्य को प्राप्त कर सके।कंपनी स्थानीय रूप से उगाए गए गन्ने से प्रति वर्ष 1.5 मिलियन मीट्रिक टन परिष्कृत चीनी का उत्पादन करती है।अपने बैकवर्ड इंटीग्रेशन प्रोग्राम (बीआईपी) के माध्यम से डांगोटे शुगर रिफाइनरी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाला देश चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर हो।विश्लेषकों का मानना है कि, नुमान और तुंगा परियोजनाओं में जिस गति से काम किया जा रहा है, उसे देखते हुए कंपनी द्वारा टी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

आपको बता दे की, पूर्व राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने नाइजीरियाई चीनी मास्टर प्लान (एनएसएमपी) की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए स्थानीय चीनी उत्पादन को बढ़ाना और कच्ची और परिष्कृत चीनी के आयात को कम करना था।मास्टर प्लान के बारह साल बाद, डांगोटे शुगर ने उम्मीदों को पार करते हुए अदामावा, नसरवा और ताराबा राज्यों में अपनी चीनी बीआईपी परियोजनाओं के लिए 120,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया है, और बड़े हिस्से को साफ़ करके पौधारोपण किया जा चुका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इन बागानों को विकसित करके, DSR यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है कि नाइजीरिया कुछ ही वर्षों में कच्ची चीनी का आयात समाप्त कर दे, और चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर हो।कच्ची चीनी के आयात पर नाइजीरिया को सालाना लाखों डॉलर का खर्च आता है। राष्ट्रीय चीनी विकास परिषद के अनुसार, अकेले 2020 में, कच्ची चीनी के आयात पर नाइजीरिया को $433 मिलियन का खर्च आया। यह नाइजीरिया द्वारा 2016 में कच्ची चीनी के आयात पर खर्च किए गए 516 मिलियन डॉलर से कम है।नई परियोजनाएं कच्ची चीनी के आयात को कम करने में मदद कर सकती है।DSR के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिन्नया सिल्वेन जूडेक्स ने कहा कि, कंपनी मौजूदा विस्तार के अंत में प्रति दिन 9,800 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन करने का लक्ष्य रख रही है।उन्होंने कहा, आउटग्रोवर स्कीम कार्यक्रम हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है और वर्तमान में यह कंपनी और किसानों दोनों के लिए फायदे की स्थिति है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here