बिहार: चीनी मिल में हुआ हादसा

बेतिया, बिहार: बिहार के हरिनगर चीनी मिल में एक हादसा हुआ है जिसमे एक कर्मी की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे सिर पर लोहे का पाइप गिरने से कर्मी प्रदीप सिंह (26) की मौत हो गयी है।

प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद गुरुवार की रात रामनगर पीएचसी से बेतिया जीएमसीएच लाया गया था। जहां जीएमसीएच के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। वे लोग शव को लेकर अपने साथ चले गए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदीप सिंह के साथ रामनगर से आए उनके सहकर्मियों ने बताया कि पिछले एक माह से हरिनगर चीनी मिल में प्रदीप सिंह फीटर का काम करते थे। रात में उनके सिर पर लोहे का पाइप गिर गया। वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसीएच लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here