उत्तर प्रदेश: रिपोर्ट में खुलासा- बंदर खा गए 35 लाख रुपये की चीनी; स्टॉक में हुई गड़बड़ी

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में चौकानेवाली खबर सामने आई है, दावा किया जा रहा है की, यहां बंदरो ने 30 दिनों में लगभग 35 लाख की चीनी खाई। यह मामला अलीगढ़ का है। यहां बंदर साथा चीनी मिल में 30 दिन के भीतर 35 लाख की 11 सौ क्विंटल से अधिक चीनी खा गए।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, यह फर्जीवाड़ा दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड की ऑडिट रिपोर्ट में उजागर हुआ है। इस मामले में प्रबंधक, लेखाधिकारी सहित छह को दोषी पाया गया है। वहीं इसकी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को भेजी गई है। इतनी बड़ी मात्रा में चीनी का बंदरों द्वारा खा जाना और बारिश से खराब होना संदेह पैदा कर रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खबर में आगे कहा गया है की, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा ने दि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड का ऑडिट पिछले दिनों किया गया था। जिसके अन्तर्गत साथा चीनी मिल के 31 मार्च 2024 तक अंतिम स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक एक अप्रैल से अक्टूबर 2023 तक चीनी के स्टॉक का मिलान होता पाया गया। इसके बाद फरवरी-2024 में चीनी का स्टॉक 1538.37 क्विंटल था। जो कि अगले माह यानि मार्च में घटकर 401.37 क्विंटल रह गया। ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 1137 क्विंटल सफेद चीनी बंदरों और बारिश के द्वारा खराब होना दर्शाया गया। इतना ही नहीं मार्च माह का शेष दर्शित स्टॉक भौतिक सत्यापन के लिए मिला ही नहीं। जिसका कोई भी स्पष्ट उत्तर गोदाम कीपर के द्वारा नहीं दिया।

अलीगढ़ की एकमात्र सहकारी साथा चीनी मिल 2021-22 तक संचालित हुई थी। जिसके बाद मिल के अपग्रेडेशन कराए जाने के चलते इसे बंद कर दिया गया। गन्ना किसानों का गन्ना पड़ोसी मिलों को भेजा गया था।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि नियमानुसार इस धनराशि की वसूली की जानी अपेक्षित है। वहीं गन्ना आयुक्त, उप निदेशक चीनी मिल संघ, लखनऊ को ऑडिट रिपोर्ट भेजी गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here