बिहार में जो बंद पड़ी चीनी मिलें है उसे अब चालू करवाया जाए: मीसा भारती

पटना, बिहार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने बिहार में चीनी मिल को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मांग करनी चाहिए बिहार को स्पेशल स्टेटस और जो बंद चीनी मिल है उसे चालू करवाया जाए।

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिलने पर उन्होंने कहा कि, यह बात मेरी जानकारी में नहीं है मैं उस मीटिंग में नहीं थी। जेडीयू नेता केसी त्यागी ही क्लेरिफाई कर सकते हैं कि किस नेता का बयान है। सांसद मीसा भारती ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या-क्या कहते थे लेकिन जब हम 17 महीने सरकार में आए तब तेजस्वी ने सभी मांग पूरी की। नीतीश जी मोदी जी को इतना सपोर्ट कर रहे हैं तो बिहार को महत्वपूर्ण विभाग भी मिलनी चाहिए। हम लोग अब अग्निवीर के मामले को प्राथमिकता से उठाएंगे और महंगाई को लेकर संसद में अपनी बातें रखेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here