बिहार में भी गन्ना सर्वे की सटीकता पर फोकस

समस्तीपुर, बिहार: बिहार में अगले पेराई सीजन की तैयारियां चल रही है। गन्ना विभाग और चीनी मिलों द्वारा प्रदेश में गन्ना सर्वे कार्य काफी तेजी से चल रहा है। साथ में यह भी ध्यान दिया जा रहा है की बिहार में गन्ना सर्वे में सटीकता बनी रहे।

संयुक्त गन्ना आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने मंगलवार को हसनपुर में गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। सहायक गन्ना उपाध्यक्ष सुग्रीव पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि, सर्वेक्षण कार्य में 45 टीम को लगाया गया है। अब तक 25 हजार एकड़ में नापी की जा चुकी है। उन्होने कहा कि सर्वे का कार्य जीपीएस द्वारा खेत की तीन भुजाएं मापकर किया जाता है। उन्होंने बताया कि 30 जून तक सर्वे कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, 54 हजार एकड़ में गन्ने की खेती होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पदाधिकारियों ने किसानों से गन्ने के खेतों पर उपस्थित रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने अपने खेतों का नापी सामने में कराने से पारर्दर्शिता बनी रहेगी। मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष डा रामवीर सिंह, रंजीत सिंह,मोहन राय, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने पटसा गांव स्थित गन्ना पौधशाला केंद्र का भी जायजा लिया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here