मुजफ्फरनगर: गन्ना बेल्ट में किसानों का प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है झुकाव

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश गन्ना और चीनी उत्पादन में देश में शीर्ष राज्यों में से एक है, साथ ही अब प्राकृतिक और जैविक खेती में भी अग्रेसर बन रहा है। प्रदेश के गन्ना किसानों का प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर झुकाव बढ़ रहा है, और खासकर मुजफ्फरनगर जनपद में इसका असर दिखाई दे रहा है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद में जैविक खेती में वृद्धि हो रही है। जैविक और प्राकृतिक खेती के द्वारा तैयार हो रही फसलों की बिक्री काफी महंगी हो रही है। जनपद में सबसे अधिक गन्ने की पैदावार होती है। यहां करीब 8 चीनी मिलें है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जनपद के दो ब्लॉक जानसठ और मोरना क्षेत्र में ज्यादा जैविक खेती देखि जा रही है। केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की है। इससे मुजफ्फरनगर के किसानों में प्राकृतिक खेती की ओर अधिक उत्साह बढेगा।

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने कहा की, मुजफ्फरनगर जनपद पूरी तरह से गन्ना बेल्ट क्षेत्र है। यहां पर धीरे धीरे किसानों में प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के लिए जागरूकता बढ़ती जा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here