उत्तर प्रदेश : सहकारी चीनी मिल संघ ने कर्मियों की सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने की मांग

लखनऊ: सहकारी चीनी मिल संघ द्वारा कर्मियों की सेवानिवृत्त आयु बढ़ाने की मांग की जा रही है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय चीनी मिल अधिकारी परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु बढ़ाए जाने की मांग की है।परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर सोनकर व महासचिव कैलाश उपाध्याय द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की चीनी मिलों में कर्मचारियों की बहुत कमी है,और नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। इसलिए सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से 62 वर्ष किए जाने की मांग की है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, संघ के पदाधिकारियों के अनुसार संघ से सम्बद्ध 24 सहकारी चीनी मिलों में लगभग 14 हजार स्वीकृत पदों के सापेक्ष लगभग 2700 कार्मिक काम कर रहे हैं। संघ व चीनी मिलों में अधिकारियों के लगभग 1270 स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र 278 अधिकारी ही कार्यरत हैं। 31 दिसंबर तक संघ व चीनी मिलों में लगभग 100 कर्मचारी व 27 अधिकारी और सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वर्तमान में नयी नियुक्ति न होने से चीनी मिलों में सुचारु रूप से कार्य नहीं हो पा रहा है। उत्पाद परिणामों की गुणवत्ता में ऋणात्मक प्रभाव पड़ रहा है। संविदा व आउट सोर्सिंग पर तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों की उपलब्धता भी कई प्रयासों के बाद भी नही हो पा रही है। ऐसे में संघ ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की सेवा शर्तों में संशोधन करते हुए सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से 62 वर्ष किए जाने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here