उत्तराखंड: विधायक ने गन्ना मंत्री से नादेही मिल का आधुनिकीकरण करने की मांग की

देहरादून, उत्तराखंड: नादेही मिल के आधुनिकीकरण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। विधायक आदेश चौहान ने भी गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से नादेही चीनी मिल का आधुनिकीकरण करने की मांग की है। मंत्री बहुगुणा के निवास पर विधायक चौहान ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, चीनी मिल का पेराई सत्र समय से शुरू कराया जाया।

उन्होंने शेष कर्मचारियों का फिटमेंट, चीनी मिल का आधुनिकीकरण और मृतक आश्रितों को शीघ्र ही नियुक्ति करने की मांग की। गन्ना मंत्री बहुगुणा ने सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। इस प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार सिंह, हिमांशु नंबरदार, गजेंद्र सिंह शामिल थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here