चीनी मिल परिसर में अदाणी समूह की सीमेंट फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन दिखाई गई

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में निवेश काफी बढ़ रहा है, और इससे प्रदेश में रोजगार के नए नए अवसर भी निर्माण हो रहे है। अदाणी समूह धुरियापार में सीमेंट फैक्टरी लगाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधियों को तीन जगह जमीन दिखाई जा चुकी है। कंपनी को दो जगह पसंद आई है। इसमें से एक जगह धुरियापार चीनी मिल का पुराना परिसर भी है। अदाणी समूह मिल परिसर के अलावा बगल की जमीन भी चाहता है।

चीनी मिल की जमीन सहकारिता विभाग की है, और गीडा प्रशासन ने इस जमीन के लिए सहकारिता विभाग को पत्र भेजा है। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने कहा की, धुरियापार चीनी मिल की जमीन के लिए सहकारिता विभाग को पत्र भेजा गया है। अदाणी समूह को तीन जगह दिखाई गई थी, जिसमें से धुरियापार चीनी मिल का परिसर भी शामिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए, Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here