गन्ना विभाग की टीम ने छापामारी कर रोक दी अवैध गन्ना खरीद

अमरोहा : हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही गन्ने की खरीदारी को लेकर गन्ना सचिव के नेतृत्व में की गई छापामारी के दौरान एक ट्रैक्टर चालक को अवैध रूप से गन्ने की खरीदारी करते हुए पकड़ा गया। क्षेत्र में वेव शुगर मिल अपने क्रय केंद्रों के जरिए गन्ने की खरीदारी करती है। इसका गन्ना समिति को कमीशन भी मिलता है। इसके बावजूद क्षेत्र में गन्ने के अवैध खरीदार सक्रिय हैं। शनिवार को गन्ना विभाग को सूचना मिली कि कुछ लोग क्षेत्र में अवैध रूप से गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। जिस पर गन्ना समिति के सचिव देवेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव शेरपुर में छापा मारा। यहां से चरण सिंह को गन्ने की खरीदारी करते हुए पकड़ लिया हालांकि बाद में उसे लिखित माफीनामे के बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद टीम ने गांव बिसाबली में भी छापा मारा। यहां से गन्ना माफिया फरार हो गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here