उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में पिछले सीजन की तुलना में इस साल ज्यादा गन्ना खरीद

सहारनपुर : देश में एक तरफ जहां गन्ना उत्पादन घटने की खबरें आ रही है, वही दूसरी ओर सहारनपुर जैसे जिलों में पिछले साल की तुलना में मिलों द्वारा जादा गन्ना खरीद के आंकड़े सामने आये है।अमर उजाला में प्रकशित खबर के अनुसार, रकबा घटने के बावजूद जिले की चीनी मिलों ने गत सीजन की तुलना में इस बार 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना खरीद की है। इससे जिले के किसानों को 253.44 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे।गन्ना प्रजाति बदलाव और विभाग की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते उत्पादनबढ़ गया हैं।

गन्ना प्रजाति कोशा- 0238 के रेड रॉट से प्रभावित होने के चलते प्रजाति बदलाव की मुहिम चलाई। अन्य उन्नतशील प्रजातियों की बुवाई करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इसके चलते जनपद में चार क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोतरी हुई है। इस बार जनपद में गत सीजन की तुलना में 1676 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल कम था। इसके बाद भी जिले की चीनी मिलों ने गत सीजन की अपेक्षा 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना खरीद की है।जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने कहा, प्रजाति बदलाव के साथ ही किसानों द्वारा किए गए उत्तम फसल प्रबंधन के चलते इस बार गत सीजन की अपेक्षा जिले की मिलों में 70.17 लाख क्विंटल अधिक गन्ना सप्लाई हुआ है। इससे जनपद के किसानों 253.44 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त होंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here