बिजनौर में 20 हजार लीटर एथेनॉल और 760 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : नोएडा एसटीएफ और रेहड़ पुलिस ने हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार लीटर एथेनॉल और 760 लीटर अवैध शराब जब्त की। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, एसटीएफ इंस्पेक्टर सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार रात मां जगदंबा ढाबे पर छापेमारी की। टीम ने मौके से एक टैंकर में भरा 20 हजार लीटर एथेनॉल बरामद किया। साथ ही 19 कैन में रखी 760 लीटर अवैध शराब और तीन कारें भी जब्त की गईं। पुलिस ने ढाबा संचालक सुनील कुमार, टैंकर चालक गुड्डू समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

खबर में आगे कहा गया है की, जांच में सामने आया कि आरोपी काशीपुर स्थित आइजीएल कंपनी के प्लांट से दवा कंपनियों को भेजे जाने वाला एथेनॉल चुराते थे। चोरी का एथेनॉल नोएडा में अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। एसटीएफ इंस्पेक्टर की शिकायत पर तीन गिरफ्तार आरोपियों के अलावा सुखविंद्र उर्फ सेठी, शाहिद, भूप सिंह और रंधावा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील कुमार पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here