लखीमपुर खीरी: भीषण गर्मी ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी, गन्ने की फसल पर असर

लखीमपुर खीरी : भीषण गर्मी किसानों के परेशानियों का सबब बन गई हैं, क्योंकि कड़ी धुप से गन्ना फसल सुख रही है।कम पानी के चलते गन्ना फसल को नुकसान होने संभावना जताई जा रही है। गर्मी के कारन किसान सुबह 10 बजे के बाद खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। किसान बारिश का इंतजार कर रहे है, ताकि चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

बारिश न होने का सबसे ज्यादा असर गन्ने की फसल पर पड़ रहा है। फसलें सूखने लगी हैं। किसान समय पर खाद नहीं दे पा रहे हैं और न ही फसलों की उचित देखभाल कर पा रहे हैं। इस स्थिति से क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here