लखीमपुर खीरी में गन्ना सर्वे ने पकड़ी रफ़्तार, 25 जून तक सर्वे पूरा कराने के निर्देश

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : जनपद में आगामी पेराई सीजन की तैयारियां चल रही है, और गन्ना सर्वे के काम ने रफ़्तार पकड ली है, जो अब तक 77 प्रतिशत से अधिक हो गया। जिला गन्ना अधिकारी ने कर्मचारियों को 25 जून तक सर्वे का काम पूरा कराने के निर्देश दिए है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद में गन्ना सर्वे का काम एक मई को शुरू हुआ है, और 451 सर्किल में कराया जा रहा है। सर्वे के लिए 640 कर्मचारी तैनात हैं, जिसमें 130 गन्ना पर्यवेक्षक, 81 समिति व 429 चीनी मिल के कर्मी हैं। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक 77.47 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा हो गया।

खबर में आगे कहा गया है की, अब तक 2.77 लाख हेक्टेयर में सर्वे का काम पूरा कराया जा चुका। पिछले वर्ष 3.72 लाख हेक्टेयर में गन्ना था, इस बार कुछ घटने का अनुमान है। किसानों से अपील की है कि वह अपने खेतों के पास मौजूद रहें, ताकि सर्वेक्षण आसानी से हो सके। गन्ना सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर पर्ची जारी करना और पेराई सत्र के लिए गन्ना आपूर्ति योजना बनाना है। लखीमपुर जिले में नौ चीनी मिलें हैं और किसान इन मिलों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों की मिलों को भी गन्ना आपूर्ति करते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here